इस्लाम की 5 फ़राईज में से एक फर्ज है रोजा रखना! रोजा का माना है अपने आपको रोककर रखना थामकर रखना! रोजा एक वाहिद इबादत है जिसे अल्लाह ताला ने अपनी तरफ निसबत करते हुए फरमाया रोजा मेरे लिए है ओर में ही इसकी जजा देने वाला हूँ।
- रमजान इस्लामी महीनों में नोवां महीना होता है !
- चाँद को देखकर सुरू होता है जिसमे 30 रोजा रखा जाता है !
Ramjan Ki Fajilat: रमजान की फजिलत:
कुरआन ओर अहादिस से पता चलता है की रमजान की बोहोत सी फाजिलत है! यहाँ तक की लोगों को रमजान की हकीकत मालूम हो जाए तो तमन्ना करे की सारा साल रमजान ही रहे!
कुछ फाजिलट यहाँ बयान की गई है।
- आसमान की दरवाजे खोल दिए जाते है ओर दोजख की दरवाजे बंद कर दिए जाते है ! सयतान को कैद कर लिया जाता है !
- इसमे एक एसी रात है जो हजार महीनों से बेहतर है जो उस रात से महरूम रहा बेशक महरूम है !
- जन्नत के आठ दरवाजे है जिसमे से एक दरवजा [ रैययान ] है जो सिर्फ रोज़े दारो के लिए है जिसमे सिर्फ रोजेदार दाखिल होंगे !
- हर चिज के लिए जकात है ओर बदन का जकात रोजा है ओर रोजा आधा सब्र है !
Ramzan Chand Mubarak: रमजान चाँद मुबारक:
मुसलमान होने के नाते हमारी यह जिम्मेदारी है की हम रमजान चाँद मुबारक देखकर रोजा रखे क्योंकि यह चाँद उस फर्ज की अदाईगी का पैगाम देता है जिसके लिए अल्लाह ताला ने फरमाया रोजा मेरे लिए है में ही उसकी जजा दूंगा ! हालाकी हर इबादत अल्लाह ताला के लिए ही है ओर वोही उसका अज्र देने वाला है ! रोज़े की अदाइगी से पहले चाँद देखने का हुकूम फरमाया गया है ! खास तोर पर रोज़े के लिए ये फरमान उसकी अहमीयत जाहीर करता है ! लिहाज हमे भी इसकी अहमियत को समझते हुए ईसकी सुरुआत चाँद देखने से करनी चाहिए।
Chand Dekhne Ki Dua: चाँद देखने की दुआ:
اَللّٰہُ اَکْبَرُ، اَللّٰہُمَّ اَھِلَّہ عَلَیْنَابِالْیُمْنِ وَالْاِیْمَانِ وَالسَّلَامَةِ وَالْاِسْلَامِ ،رَبِّیْ وَرَبُّکَ اللّٰہُ
हिन्दी : अल्लाहुम्मा अहिल लहू आलैना बिल आमनि वल इमानि वस सलमति वल इसलमि वत तौफीकि लिमा तुहिबबू व तरज़ा रब्बी व रब्बुकल लाह।
तर्जुमा : ए अल्लाह ! इस चाँद को हमारे ऊपर बरकत ओर ईमान और सलामती और इस्लाम के साथ और इन आमाल की तौफ़िक के साथ निकला हुआ रख जो तुझे पसंद है। मेरा और तेरा रब अल्लाह है।
Roze ki Ahmiyat: रोज़े की अहमियत:
रमजान की बरकतों से महरूम रहने वाला बेनसीब है !
हज़रत अनस बिन मालिक रजी अल्लाहु अनहू से रिवाएत है: की रमजान आया तो रसूल अल्लाह सल्लेहलाहु ने फरमाया ए महिना जो तुम पर आया है इसमे एक रात एसी है जो कदरों मंजिलत के एतबार से हजार महीनों से बेहतर है जो सक्स इसकी सहादत हासिल करने से महरूम रहा वो हर भलाई से महरूम रहा।
Sehri Aur Iftari Ke Masala: सेहरी और इफ्तारी के मसाइल:
सेहरी: सहरी खाने में बरकत है नीद से उठ जाने के बाद जानबूझकर सहरी तर्क नही करनी चाहिए।
हज़रत अनस रज़ीअल्लाहहु अनहू से रिवाएत है: रसूलअल्लाह सल्लेहलाहु वसल्लम ने फरमाया सहरी खाओ क्योंकि शहरी खाने में बरकत है। इसे बुखारी और मुस्लिम ने रिवाएत किया है।
- इफ्तार में जल्दी करना और सहरी में देर से खाना अंबिया कराम का तरीका है।
इफ्तारी : मगरीब की अज़ान सुनते ही तुरंत इफ्तारी करनी चाहिए।
हजरत उमर रदीअल्लाहू अनु कहते हैं: रसूल अल्लाह सल्लेल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया जब रात आ जाए दिन चला जाए और सूरज ग्रुब हो जाए तो रोजादार रोजा खोल ले। इसे बुखारी और मुस्लिम ने रिवायत किया है।
रोंजा खोलने की दुआ ये है की अल्लाह का नाम लेकर रोंजा खोला जाए यानि बिस्मिल्लाह पढ़कर रोंजा खोला जाए।
Iftaari Ke Baad Ki Dua: इफ्तारी के बाद की दुआ:
ذَھَبَ الظَّمَأُوَابْتَلَّتِ الْعُرُوْقُ وَثَبَتَ الْاَجْرُ اِنْ شَآئَ اللّٰہُ
हिन्दी: जहबाज़ जमाऊ वबतल्लाती उरुकु वासबतल अजरू इन शा अल्लाह
तर्जुमा : प्यास बुझ गई रगे तर हो गई और अगर अल्लाह ने चाहा तो रोज़े का अजर हमारे अमल में लिख दिया गया।
Read Also, Durood E Ibrahim
Ramzan Mein Karne Wale Kuch Amal: रमजान में करने वाले कुछ अमल:
- कसरत से कुरान की तिलावत करनी चाहिए
- नफल नमाज़ पढ़नी चाहिए क्योंकि रमजान में नफल नमाज की अजर दुगनी हो जाती है
- तरावी नमाज़ पढ़नी चाहिए!
- तहज्जुद की नमाज़ पढ़ना चाहिए!
- सदका और जकात देनी चाहिए!
Namaze Taraweeh Ki Masaail: नमजे तरावी की मसाइल:
नमाज ए तराबी गुजदिस्ता शगीरा गुनाहों की मगफिरत का जरिया है
हजरत अबू हुरैरा रदी अल्लाहु अनहू से रिवायत है: कि रसूल अल्लाह सल्लल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया जिसने ईमान के साथ और शवब की नीयत से रमजान में कयाम किया उसकी गुजदिस्ता सारे गुनाहों को माफ कर दिए जाएंगे।इसे बुखारी ने रिवाएत किया है।
नमजे तरावी की मसनून रकाते आठ है लेकिन गैर मसनून रकाते की कोई हद नहीं ! जो जितनी चाहे पड़े।
- नमाजे तरावीह का वक्त ईसा के बाद से लेकर तुलुए फ़जर तक है।
- नमाजे तरावी दो-दो रकात पढ़ना अफजल है।
- बीतिर की एक रकात अलग पढ़नी भी मसनुन है।
वो उमूर जिनसे रोजा न ही टूटता है ओर न ही मकरू होता है।
-
- भूल चूक से कुछ खा लेना ना रोजे को तोड़ता है ना मकरू करता है।
- मिसवाक करने से रोजा नही टूटता।
- रोज़े के हालत में अगर अहतेलामं हो जाए तो उससे रोजा न टूटता है न ही मकरू होता है।
- रोज किसी चीज के जिसम में दाखिल होने से टूटता है जिसम से खारिज होने से नही टूटता।
- सर में तेल लगाने, कंघी करने या आँखों में सुरमा लगाने से रोजा मकरू नही होता।
- हँडिया का जाईक चखना,मक्खी के हलक में चले जाने से रोजा मकरु नही होता।
- थूक निगलने से रोजा नही टूटता।
वो उमूर जो रोजे की हालत में नाजायज है।
- गिबत करना गाली देना झूठ बोलना लड़ाई झगड़ा करना नाजायज है।
- बेहयाई ओर जिहालत गुफ्तगू से परहेज करना चाहिए।
- रोज़े के हालत में बीवी ओर खामिन्द का हमबिस्तरी करना जाएज नही।
- कुल्ली करते वक्त नाक में इस तरह पानी पहुंचाना जो हलक तक पहुंच जाए वह नाजायज है।
Read Also, Islamic Shayari
Lailatul Qadr Ki Fazilat Aur Uske Masaail: लैलतुल कद्र की फजीलत और उसके मसाइल:
लैलतुल कद्र के सहादत से महरूम रहने वाला बहुत बदनसीब है।
हजरत आयशा रज़ी अल्लाह हू अनु से रिवायत है की : रसूल अल्लाह सल्लल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया रमजान के आखिरी आश्र की तौक रातों में लैलतुल कद्र की तलाश करो! इसे बुखारी ने रिवाएत किया है।
हजरत आयशा रज़ी अल्लाह हू अन्हा फरमाती है : जब रमजान के आखिरी 10 दिन शुरू होते तो रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु वसल्लम इबादत के लिए कमर वास्ता हो जाते। यानि कसरत से इन दिनों में इबादत करते। इसे बुखारी ओर मुस्लिम ने रिवाएत किया है।
Lailatul Qadr Ki Dua: लैलतुल कद्र की दुआ
اَللَّهُمَّ إِنَّكَ عَفْوٌ تٌحِبٌّ العَفْوَ فَأَعْفَوْ عَنِّي
हिन्दी: अल्लाहहुम्मा ईन्नका आफुवून तुहीब्बुल अफ़वा फाअफू अन्नी।
तरजुमा: ये अल्लाह तू माफ करने वाला है माफ करने को पसंद करता है लिहाजा तू मुझे माफ कर दे।
Read Also, Surah Qadr
Sadqah-e-Fitr: सदकाह ए फित्र:
सदकाह ए फित्र फर्ज है! सदकाह ए फित्र का मकसद रोजे की हालत में होने वाले गुनाहों से खुदको पाक करना है। क्योंकि सदका गुनाहों को साफ करता है
- सदकाह ए फित्र नमाजे ईद से कब्ल अदा करना चाहिए वरना आम सदका शुमार होगा।
- सदकाह ए फित्र की मुस्ताइक वही लोग है जो जकात के मुस्ताइक है।
- सदकाह ए फित्र की मेकदार एकशाह है जो पोने तीन से या ढाई किलो के बराबर है।
- सदकाह ए फित्र राशन के तौर पर देना अफजल है ! बनीस्वत पैसे देना ।
- सदकाह ए फित्र देने का वक्त आखिरी रोज़े के इफ्तार करने के बाद शुरू होता है।लेकिन ईद से एक-दो दिन पहले भी अदा कर सकते हैं।
Namaze Eid Ki Masaail: नमाजे ईद की मसाइल।
ईद के रोज गुसल करना खुशबू लगाना और मिसवाक करना मुस्ताहक है। ईद के रोज अच्छे कपड़े पहनना मुस्ताहक है।
- ईद उल फित्र की नमाज के लिए जाने से पहले कोई मीठी चीज खाना सुन्नत है।
हज़रत अनस बिन मलिक रज़ी अल्लाहु ताला अनहू फरमाते हैं की रसूल अल्लाह सल्लल्लाहू अलैही वसल्लम ईद उल फित्र के दिन खजूरे खाए बगैर ईदगाह की तरफ नही जाते थे। और रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम खजूर ताक खाते थे ताक का मतलब एक या तीन या पांच।
Read Also, | ||
Sehri Ki Niyat | Roza Rakhne Ki Dua | Durood E Ibrahim |
Ayatul Kursi | Chand Dekhne Ki Dua | Taraweeh Ki Dua |
Ramjan Ke Baare Mein Kuch Ahem Sawaalat: रमजान के बारे में कुछ अहम सवालात:
1. रोजा रखने से कौन सी बीमारी दूर होती है ?
डायबिटीज जैसी बीमारी नहीं होती। कैंसर जैसी बीमारियों से निजात मिलता है। इंसान के अंदर कोलेस्ट्रॉल कम हो जाती है।
2. क्या खुशबू सूंघने से रोजा टूट जाता है ?
खुशबू सूंघने से रोजा नहीं टूटता।
3. रमज़ान में हमबिस्तरी करने से क्या होता है ?
रोजी की हालत में अगर बीवी और खामिद हमबिस्तरी करते हैं तो रोजा टूट जाता है। ए गुनाह है और रोजा कजा होगा ! इसका कफारा मुसलसल 60 रोजा रखना होता है। अगर बिचमे एक भी रोजा छूट जाए तो दुबारा सुरू से रखना होगा।
4. रोजा किन पर फर्ज है
जो लड़की हेज़ से हो चुकी हो उस पर रोजा फर्ज है ! और जिन लड़कों को ऍहतलाम हो जाए उन पर रोजा फर्ज हो जाता है।
5. क्या हम बिना शहरी के रोजा रख सकते हैं?
अगर आपके पास वक्त ना हो शहरी करने का तो बिना शहरी के भी रोजा रख सकते हैं। अगर चे के आपके पास वक्त हो तो शहरी करना अफजल है।
6. रमज़ान में ज्यादा से ज्यादा क्या पढ़ना चाहिए?
रमजान में ज्यादा से ज्यादा कुरान की तिलावत करनी चाहिए। दरूशरीफ पढ़ना चाहिए अल्लाह का जिक्र करना चाहिए।

I attained the title of Hafiz-e-Quran from Jamia Rahmania Bashir Hat, West Bengal. Building on this, in 2024, I earned the degree of Moulana from Jamia Islamia Arabia, Amruha, U.P. These qualifications signify my expertise in Quranic memorization and Islamic studies, reflecting years of dedication and learning.